• Sat. Dec 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जहानाबाद में गैस सिलेंडर में लीकेज होने से लगी आग; दो बच्चों की मौत 3 लोग जख्मी खाना बनाने के दौरान हादसा।

सारस न्यूज टीम, जहानाबाद।

जहानाबाद में गैस सिलेंडर लीक होने से एक घर में आग लग गई। इसमें दो बच्चों की मौत गई। जबकि, 3 लोग घायल हैं। आग ने थोड़ी ही देर में पूरे घर को चपेट में ले लिया। इसमें 6 साल की रानी कुमारी और 4 साल के ईशु कुमार की झुलसने से मौत हो गई। हादसा बुधवार की सुबह घोसी थाना क्षेत्र के वंशी बीघा अलालपुर गांव में हुई है।

गैस सिलेंडर पर अर्जुन मिस्त्री के घर में भोजन बन रहा था इस दौरान गैस लीक हो गया। इसके बाद विस्फोट के साथ घर में आग लग गई। चीखने की आवाज गांव के लोग घर के पास पहुंचे। लेकिन तब तक आग की तेज लपटें पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था।

सिलेंडर में ब्लास्ट भी हुआ

बबीता देवी संजय विश्वकर्मा रवि उर्फ रोशन कुमार भी जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टर की ओर से इलाज किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गैस लीक होने के कारण सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था। इसी के कारण यह घटना घटी है। इस घटना से पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। सभी लोग इधर उधर भागने लगे। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया है।

इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं, डॉक्टर का कहना है कि सभी घायल व्यक्ति लगभग 90% जला हुआ है। हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *