चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे चालक।

Dec 13, 2025

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: सिलीगुड़ी महकमा के नक्सलबाड़ी में सड़क निर्माण कंपनी का एक चारपहिया वाहन तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना शुक्रवार सुबह नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के किरणचंद्र चाय बागान इलाके में घटी। इस दुर्घटना में चालक की जान बाल-बाल बच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वाहन नक्सलबाड़ी से सिलीगुड़ी की ओर जा रहा था। इसी दौरान किरणचंद्र चाय बागान के पास स्थित एक पुल के किनारे तेज रफ्तार की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बागान में लगे एक पेड़ से जा टकराया। इसके बाद वाहन नाले में फंस गया। हालांकि, चालक इस हादसे में बाल-बाल बच गया।

घटना की सूचना मिलते ही नक्सलबाड़ी थाना की पुलिस और ट्रैफिक गार्ड मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बरामद कर नक्सलबाड़ी थाना ले जाया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *