• Sat. Apr 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार के मुंगेर में फिर रचा गया इतिहास। छोटी दिवाली के दिन मुंगेर में अब तक की सबसे बड़ी दिवाली। 6 लाख दीयों से जगमगाया मंदिर परिसर।

सारस न्यूज़ टीम, मुंगेर।

कल्याणपुर, मुंगेर में एक बार फिर इतिहास रचा गया। छोटी दिवाली की शाम रविवार को यहां पर बिहार की सबसे बड़ी दिवाली मनाई गई। यूथ क्लब कल्याणपुर की ओर से बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर के प्रांगण में छह लाख दीप जलाए गए। डाॅ. नीतीश दुबे के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया।

पिछले वर्ष 2021 में यहां 5 लाख दिए जलाए गए थे। आयोजन समिति के संयोजक विपुल दुबे ने बताया कि मुंगेर सहित आसपास के क्षेत्रों में कुम्हारों से संपर्क कर दीयों का ऑर्डर दिया गया था। दीपोत्सव का शुभारंभ भागलपुर के डीआईजी विवेकानंद ने किया। डाॅ. नीतीश दुबे ने बताया कि यहां राज्य की सबसे बड़ी दीपावाली मनाई जा रही है। दीपोत्सव के बाद मां गंगा की महाआरती की गई। 4.45 बजे दीपोत्सव शुरू हुआ जो रात 8:00 बजे तक चला।

दीपोत्सव की खास बातें –
3.15 घंटे तक चला उत्सव
06 हजार लीटर तिल के तेल का उपयोग।
01 सौ किलो घी का किया गया प्रयोग।
दीपोत्सव में 15 किलो रुई की खपत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *