सारस न्यूज टीम, वेब डेस्क।
21 नवंबर की इतिहास की प्रमुख घटनाएं निम्नलिखित हैं।
21 नवंबर 1872- प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहट का जन्म।।
21 नवंबर 1877- प्रसिद्ध वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने विश्व सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया।।
21 नवंबर 1899- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक हरकृष्ण मेहताब का जन्म।।
21 नवंबर 1906- चीन ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाई।।
21 नवंबर 1926- अभिनेता प्रेमनाथ मल्होत्रा का जन्म।।
21 नवंबर 1947- आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया।।
21 नवंबर 1962- भारत चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने संघर्षविराम का ऐलान किया।।
21 नवंबर 1963- केरल के थुंबा क्षेत्र से रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरू हुआ।।
21 नवंबर 1963- भारत का “नाइक- अपाचे” नाम का पहला रॉकेट छोड़ा गया।।
21 नवंबर 1970- भारतीय वैज्ञानिक, चंद्रशेखर वेंकटरमन का निधन।।
21 नवंबर 1999- चीन द्वारा अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान ‘शेनझू’ का प्रक्षेपण किया गया।।