चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में रसोई गैस बुकिंग को लेकर तनाव।

Mar 12, 2026

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: गुरुवार को रसोई गैस बुकिंग को लेकर नक्सलबाड़ी में काफी संख्या में भीड़ देखने को मिली। गैस सप्लाई कार्यालय के सामने सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गैस बुकिंग के लिए लोगों को करीब 500 मीटर लंबी लाइन में खड़ा रहना पड़ा। आरोप है कि कार्यालय सुबह साढ़े नौ बजे खुलना था, लेकिन तय समय पर कार्यालय नहीं खुलने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई।

वहीं लिंक नहीं होने के कारण गैस बुकिंग की प्रक्रिया भी बाधित हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी गई। उपभोक्ताओं का कहना है कि घर में गैस की कमी से खाना बनाना बंद हो गया है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

आम लोगों का कहना है, “घर में गैस नहीं है, खाना बनाना बंद हो गया है। अगर मुझे गैस नहीं मिली तो मैं क्या खाऊंगा?”

स्थानीय निवासियों ने कहा कि यदि जल्द गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आम लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी। उन्होंने स्थिति को सामान्य करने के लिए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *