• Thu. Feb 12th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बहादुरगंज के एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत पर परिजनों ने किया जमकर हंगामा।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज, बहादुरगंज।

बहादुरगंज के एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान बच्ची की मौत होने पर परिजनों द्वारा हंगामा किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मन्ना टोला सोन्था पंचायत प्रखंड कोचाधामन निवासी साहबूब आलम अपनी 7 वर्षीय बेटी रिफत प्रवीण का तबियत खराब होने पर बहादुरगंज में निजी क्लीनिक चला रहे डॉ. सोहैल अहमद खान के पास ले गए। लेकिन इलाज के क्रम में ही बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से नाराज परिजनों ने क्लीनिक में हो हंगामा किया। जिसकी सूचना बहादुरगंज थाना को मिली। सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना अध्यक्ष चित्तरंजन यादव अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे व परिजनों से मिलकर मामला को समझे। चिकित्सक और परिजनों के आपसी समझौते के पश्चात परिजन शव को लेकर घर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *