• Fri. Mar 13th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

टेढ़ागाछ पुलिस ने रामपुर चौक के समीप वाहन जाँच के दौरान दो लीटर देशी शराब के साथ तीन आरोपी को किया गिरफ्तार।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज, टेढ़ागाछ।

टेढ़ागाछ थाना की पुलिस के द्वारा सीमा सड़क पर रामपुर चौक के समीप चलाये जा रहे वाहन जाँच के दौरान दो मोटरसाइकिल मे ले जा रहे दो लीटर देशी शराब को जब्त करने मे सफलता प्राप्त की है। वहीँ मौके से मोटरसाइकिल सवार तीन आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें टेढ़ागाछ थाना लाया है। जहाँ गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस के द्वारा पूछताछ जारी है।

बताते चले कि बिहार मे वर्ष 2016 से ही पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। जिसके तहत शराब की बिक्री एवं सेवन दोनों को दंडनीय अपराध मानते हुए पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम मे आज भारत -नेपाल सीमा सड़क पर रामपुर पुल के समीप वाहन जाँच अभियान पुलिस के द्वारा चलाया जा रहा था। जहाँ इसी क्रम मे दो लीटर देशी शराब को पुलिस ने मौके से जब्त करने मे सफलता प्राप्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *