• Mon. Feb 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी के विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों एवं क्लबों द्वारा धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती।

सरस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

पूरे देश के साथ-साथ सिलीगुड़ी में भी स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती मनाई गई। शहर के विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों, राजनीतिक पार्टियों और विभिन्न क्लबों की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई।

नगर निगम के मेयर गौतम देव ने सिलीगुड़ी के 15 नंबर वार्ड के स्वामीजी मोड़ स्थित स्वामी विवेकानंद की पुनर्स्थापित प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही मेयर ने विवेकानंद की मूर्ति पर दीप जलाकर एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान नगर निगम के डिप्टी मेयर तथा 15 नंबर वार्ड के पार्षद रंजन सरकार, नगर चेयरमैन प्रतुल चक्रवर्ती, स्वामीजी क्लब के सदस्य व मठ के साधु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *