• Wed. Apr 15th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पानीटंकी से फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में दिल्ली का निवासी गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

भारत -नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 41 वीं वाहिनी के सी कंपनी पानीटंकी के जवानों ने भारत -नेपाल सीमा के पानीटंकी से फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में दिल्ली के एक व्यक्ति को अपने हिरासत में लिया है। आरोपित का नाम नीरज कुमार (44) है। वह साउथ दिल्ली स्थित संगम बिहार इलाके के मंगल बाजार रोड ब्लाक – डी के गली नंबर तीन का निवासी है। एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित के पास से उसके कई नाम के दस्तावेज पाए गए हैं। बाद में एसएसबी ने अपनी सारी कागजी कार्रवाई करने के बाद पकड़े आरोपित को खोरीबाड़ी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। रविवार आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *