सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
बिहार में शराब सप्लाई करने की योजना बना रहे चार तस्करों को प्रधान नगर थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस ने शराब की सप्लाई करने से पहले ही तस्करों को धरदबोच कर इन तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रधान नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अवैध रूप से भारी मात्रा में बिहार में शराब सप्लाई होने वाली है। जिसके बाद पुलिस ने दाजिर्लिंग मोड़ के पास अभियान चलाया कर डब्लू बी 72 डी 4292 नंबर की गाड़ी की छत में एक विशेष चेंबर से भारत में शराब बरामद किया। पुलिस ने संजीव कु पासवान (35) मुकेश कुमार (32), पप्पू सदाह (35) व सुनील शाह (26) को गिरफ्तार किया। चारों तस्करों पर शराब तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज कर सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।