• Thu. Dec 18th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी के राजगंज पुलिस ने 56 किलो गांजे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी के राजगंज पुलिस ने 56 किलो गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम जयंत दास (24) है। वह कूचबिहार का रहने वाला है। बताया गया है कि रविवार शाम को फाटापुकुर संलग्न इलाके में तलाशी के दौरान एक छोटा चार पहिया वाहन जब्त किया गया।

तलाशी के दौरान वाहन से 18 पैकेट में 56 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार गांजे को कूचबिहार से सिलीगुड़ी लाया जा रहा था। आरोपी को सोमवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *