चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बंगाल-बिहार सीमा से 18 भैंसें जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार।

Dec 17, 2025

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: दार्जिलिंग जिला पुलिस के अधीन खोरीबाड़ी थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह बंगाल-बिहार सीमा के चक्करमारी इलाके में नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को पकड़ा। तलाशी लेने पर ट्रक के अंदर से 18 भैंसें बरामद की गईं।

इसके बाद मौके से ट्रक चालक नूर मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया है कि वह असम का निवासी है। पुलिस के अनुसार, जब चालक से भैंसों के वैध कागजात दिखाने को कहा गया, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।

वैध कागजात नहीं होने के कारण ट्रक को जब्त कर लिया गया है। मंगलवार को चालक को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि भैंस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। खोरीबाड़ी पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *