सिलीगुड़ी में फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने वाले भू-माफिया फिर से सक्रिय हो गए हैं। वहीं पुलिस ने भी भू-माफियाओं के खिलाफ अपनी कमर कस ली है। गुरुवार को मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाते हुए दो भू-माफियाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के नाम नूर अली और महबूब आलम हैं। ये दोनों रिश्ते में पिता और पुत्र हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नूर अली व महबूब आलम लंबे समय से फर्जी जमीन के कागजात बनाकर एक ही जमीन को कई बार बेच रहे थे। दोनों को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। कथित तौर पर यह धंधा पार्टी के नेताओं की शरण में कर रहे थे। कुछ दिन पहले बाबूपाड़ा के निवासी मृत्युंजय मित्र सहित कई लोगों ने दोनों के खिलाफ जमीन की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद 11 मई को महेश अग्रवाल नामक एक अन्य व्यक्ति ने एनजेपी थाने में एक ही जमीन बेचने के आरोप में दो भू – माफियाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उस शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुरुवार सुबह कामरांगुड़ी से दो भू माफियाओं को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को दोनों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply