चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के साथ दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार, रामपुर चेक पोस्ट से एक व बस स्टैंड से एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

Nov 24, 2023 #शराब

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

मध्य निषेध अधिनियम के तहत किशनगंज शहर के विभिन्न चेक पोस्ट पर एवं अन्य स्थान पर उत्पाद विभाग के द्वारा शराब का सेवन करने वाले एवं शराब तस्करों के विरुद्ध जांच अभियान चलाई गई। इस दैरान 2 व्यक्तियों को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार किशनगंज शहर के रामपुर चेक पोस्ट पर जांच अभियान के दौरान रूईधासा निवासी एक व्यक्ति के पास से 4 बोतल शराब एवं बस स्टैंड से ठाकुरगंज प्रखंड के कलकंडा गांव निवासी के पास से 100 मिली ग्राम शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वही शुक्रवार को दोनों व्यक्तियों को उत्पाद विभाग के द्वारा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *