• Sat. Oct 4th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भारत में कोविड-19 का कुल टीकाकरण कवरेज 90.79 करोड़ से अधिक हुआ

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

भारत में कोविड-19 का कुल टीकाकरण कवरेज 90.79 करोड़ से अधिक हुआ
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.89 प्रतिशत,मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक
पिछले 24 घंटों में 20,799 नए रोगी सामने आए
भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या (2,64,458) कुल मामलों का 0.78 प्रतिशत है
पिछले 101 दिनों के लिए साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (1.63 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम

पिछले 24 घंटों में 23,46,176 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 90.79करोड़ (90,79,32,861) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 88,05,668 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
पिछले 24 घंटों में 26,718 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,31,21,247 हो गई है।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.89% है। स्वस्थ होने की दर मार्च, 2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।
केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 99 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में 20,799 नए मरीज सामने आए हैं।
वर्तमान में 2,64,458 सक्रिय रोगी हैं। ये पिछले 200 दिनों में सबसे कम हैं।वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.78 प्रतिशत हैं।
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 9,91,676 जांच की गई हैं।भारत ने अब तक कुल 57.42करोड़ (57,42,52,400) जांच की गई हैं।देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.63 प्रतिशत है जो पिछले 101 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.10 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 35 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 118 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *