सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
गुरुग्राम पुलिस और ड्रग कंट्रोल अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई में नकली एंटी-डायबिटीज इंजेक्शन बनाने वाले बड़े गिरोह का खुलासा हुआ। मास्टरमाइंड समेत उसके प्रमुख साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपियों के पास से बरामद नकली ‘Mounjaro’ इंजेक्शन की बाजार मूल्य करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है। यह दवा मूल रूप से इटली से आयातित होती है और डायबिटीज रोगियों द्वारा ब्लड शुगर नियंत्रण के लिए उपयोग की जाती है।
पुलिस जांच में पता चला कि यह गिरोह नकली इंजेक्शन बड़े पैमाने पर तैयार कर बाजार में बेच रहा था, जिससे मरीजों की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। मामले की गहन जांच जारी है।
