• Sun. Apr 19th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज में 8वें पोषण पखवाड़े का भव्य आयोजन: 9 से 23 अप्रैल तक।

सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज जिले में 8वें पोषण पखवाड़े को 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक उत्साहपूर्वक चलाया जा रहा है। जिला मजिस्ट्रेट श्री विशाल राज, भा.प्र.से. के सख्त निर्देशों और जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अंकिता सिंह के कुशल नेतृत्व में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बहुआयामी कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा गतिविधियों की निरंतर निगरानी और समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि अभियान पूर्ण सफलता के साथ संपन्न हो।

माइक्रोप्लान के तहत विशेष वीएचएसएनडी (स्वास्थ्य, पोषण व स्वच्छता दिवस), पोषण व वृद्धि मापन, पुरुष माता-पिता की बाल विकास में भूमिका पर केंद्रित ‘पापा वाली बात’ सत्र, ‘नो स्क्रीन आवर/फैमिली प्ले टाइम’ अभियान, सामुदायिक भागीदारी पहल, तथा पोषण थीम पर पोस्टर व नारा प्रतियोगिताएं प्रमुख हैं।

इन प्रयासों से समुदाय, लाभुकों और लक्षित वर्गों में पोषण के महत्व को लेकर व्यापक चेतना फैल रही है।

पोषण पखवाड़े का मंत्र: “सही पोषण – देश रोशन


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *