• Sun. Apr 19th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 19 अप्रैल 2026, रविवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

🐏 मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगी। आमदनी बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचें। पिताजी से महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। मां की सेहत का ध्यान रखें। कोई खास इच्छा पूरी होने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा।

🐂 वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन अवसरों से भरा है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। नया वाहन लेने का विचार बन सकता है। अहंकार से दूर रहें, नहीं तो संबंध बिगड़ सकते हैं।

👬 मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपकी प्रतिभा लोगों को प्रभावित करेगी। कार्यक्षेत्र में सावधानी जरूरी है, कोई विरोधी चाल चल सकता है। वैवाहिक जीवन में हल्की नोकझोंक हो सकती है। पुराने दोस्त से मुलाकात खुशी देगी।

🦀 कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आय में वृद्धि के संकेत हैं। भागदौड़ भरा दिन रहेगा, लेकिन लाभ भी मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। खोई हुई चीज मिलने की संभावना है। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा।

🦁 सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज सहयोग और समझदारी से काम लें। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। पड़ोस के विवाद से दूर रहें। बुजुर्गों की सेहत चिंता दे सकती है। संतान से किया वादा निभाना जरूरी है।

🌾 कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको सतर्क रहना होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन सहकर्मी साथ देंगे। यात्रा में सावधानी रखें। पिता की सलाह से समस्या का समाधान मिलेगा। व्यापार में बदलाव फायदेमंद रहेगा।

⚖️ तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। जिम्मेदारियां समय पर पूरी करेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

🦂 वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज राहत का दिन है। पुरानी समस्याएं दूर होंगी। भाई-बहनों से संबंध बेहतर होंगे। संतान के करियर में प्रगति होगी। नया घर लेने का विचार बन सकता है। जल्दबाजी से बचें।

🏹 धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज का दिन लाभकारी है। आलस्य से बचें, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। बिजनेस में लोन लेने का विचार बनेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। उधार देने से बचें।

🐊 मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज अचानक लाभ मिलने के योग हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अच्छा समय है। परिवार के साथ समय बिताएं।

🌊 कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। मन थोड़ा परेशान रह सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखें। विद्यार्थियों के लिए नए अवसर खुलेंगे।

🐟 मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। मीठी वाणी से काम बनेंगे। परिवार में विवाद से बचें। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *