दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने करोड़ों रूपये ठगी के मामले में सिलीगुड़ी से दो लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट की निर्देश पर ट्रांजिट रिमांड पक लेकर दिल्ली रवाना हो गई। आरोपियों की पहचान अजीब लियाकत खान(36) और मध्यप्रदेश के निवासी आकाश सिंह राजपूत (27 वर्ष) के रूप में हुई है। दिल्ली के रहने वाले अजीब लियाकत खान व मध्यप्रदेश के रहने वाले आकाश सिंह राजपूत बताए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले दिल्ली के नोएडा साइबर थाने में एक व्यक्ति ने लाइफ इंश्योरेंस के नाम पर अढ़ाई करोड़ रूपये ठगी के मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच करते हुए दिल्ली साइबर टीम ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि पुलिस के शिकंजे से दो आरोपी फरार चल रहे थे। इस दौरान दिल्ली साइबर टीम को दोनों फरार आरोपियों का मोबाइल टॉवर लोकेशन सिलीगुड़ी मिला। इसके बाद दिल्ली साइबर टीम बुधवार को सिलीगुड़ी पहुंची। बाद में प्रधान नगर थाना की मदद से चंपासारी से देवीडांगा जाने वाली उत्पल नगर इलाका संलग्न चिल्ड्रेन पार्क इलाके एक होटल में अभियान चलाकर पांच लोगों को हिरासत में लिया। पांचों से गहन पूछताछ के बाद पांच में से दो आरोपी अजीब लियाकत खान और आकाश सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आज सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया । कोर्ट की निर्देश पर दिल्ली साइबर टीम दोनो आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली रवाना हो गई।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply