• Fri. Mar 13th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भारत – नेपाल सीमा के पानी टंकी से ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, व लाखों रुपए नकद जब्त।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

भारत – नेपाल सीमा व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पानी टंकी से मादक पदार्थों और लाखों रुपए की नकदी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सुभान आलम उम्र (24) है। वह किशनगंज का रहने वाला है।
मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी की 41 वीं बटालियन के जवानों ने खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पानी टंकी में एक चारपहिया वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी लेने पर वाहन में सवार युवक के पास से 116 ग्राम ब्राउन शुगर,14 ग्राम गांजा, 30 बोतल कफ सिरप और 6 लाख 78 हजार भारतीय रुपए और 80 हजार नेपाली रुपए बरामद क गये।
बाद में एसएसबी के जवानों ने आरोपी को खोरीबाड़ी पुलिस को सौंप दिया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *