• Fri. Mar 13th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में पूर्व सेना जवान के घर में हुई चोरी।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

देर रात पूर्व सेना जवान के घर में चोरी होने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के मंजयजोत इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात को पूर्व सेना जवान सुभाष छेत्री के घर में चोरों ने हाथ साफ किया। चोर अलमारी तोड़कर एक भरी सोने के गहने और 10 हजार रुपए नकद उड़ा ले गए। घर के निचले हिस्से में रहने के कारण सुभाष छेत्री को मामले की जानकारी नहीं हुई। चोरी की जानकारी आज सुबह हुई है। थाने में पूरी घटना की एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *