• Sun. Oct 5th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मतदाता जागरुकता को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं ने निकाली प्रभात फेरी।

सारस न्यूज़, राहुल कुमार, किशनगंज।

जिले में आगामी 26 अप्रैल दिन शुक्रवार को लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराने तथा युवा एवं भावी मतदाता को जागरूक करने के लिए प्रखंड में प्रभात फेरी के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया, जिसके तहत ग्रामीणों ने बूथ से प्रभात फेरी निकाली एवं बूथ पर मतदाता के साथ एक सभा की। इस दौरान भावी एवं युवा वोटर्स पर ज्यादा फोकस किया गया। जहाँ ग्रामीणों को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वि वि पैट की जानकारी भी दी गई। इस दौरान सेविकाओं ने उपस्थित मतदाताओं को बिना किसी प्रलोभन में पड़े धर्म, जाति, समुदाय, भाषा से ऊपर उठकर मतदान करने की शपथ दिलायी। अपने क्षेत्र से अच्छे जनप्रतिनिधियों के चुनाव के लिए लोगों को मतदान करना बहुत जरुरी है। लोकतांत्रिक देश में लोग मतदान द्वारा अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि का चुनाव कर सकते हैं। इसके लिए हर एक मतदाता का मतदान बहुत जरुरी होता है। इसलिए हर वयस्क मतदाताओं को मतदान अवश्य करना चाहिए। ऐसी जानकारी लोगों तक पहुंचाने और उन्हें मतदान के लिए जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वीप अभियान चलाया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए आईसीडीएस कर्मी भी पूरी निष्ठा से जुड़े हुए हैं, आईसीडीएस डीपीओ, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिकाओं के साथ ही आंगनवाड़ी सेविकाएँ और सहायिकाएं भी घर तक जाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। इसी क्रम में कोचाधामन प्रखंड में महिला पर्यवेक्षक सेविका, सहायिका के साथ प्रभात फेरी के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें सभी ग्रामीण महिलाओं को बुलाकर उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया तथा शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया और रैली भी निकल गई। साथ ही युवा लड़कियां जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो चुकी है लेकिन अभी तक उनके द्वारा वोट नहीं डाला जा रहा था उनको भी वोट का महत्व समझाते हुए इस बार जरूर से वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया तथा उनको मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गयी |

विभिन्न गतिविधियों द्वारा किया जा रहा लोगों को जागरूक

जिला पदाधिकारी श्री तुषार सिंगला ने बताया कि मतदान करना हर एक वयस्क व्यक्ति का अधिकार है जिसका उन्हें लाभ जरूर लेना चाहिए। लेकिन बहुत से लोग इसके लिए जागरूक नहीं रहते। घर के काम और जरूरी दिनचर्या निभाने में लोग मतदान को अहमियत नहीं देते। इसके लिए लोगों को जागरूक होना चाहिए और उन्हें यह समझना चाहिए कि उनका एक वोट उनका अगला पांच वर्ष निर्धारित करता है। अपने क्षेत्र में सही प्रतिनिधि का चुनाव के लिए उनका एक वोट बहुत मायने रखता है। इसलिए उन्हें वोट डालने जरूर जाना चाहिए। ऐसी सभी जानकारियां हर घर तक पहुँचाने में सभी आईसीडीएस कर्मीयों की महत्वपूर्ण भूमिका रह। आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा प्रभात फेरी, रंगोली बनाकर, रैली निकालकर, ग्रामीण क्षेत्रों में संगोष्ठी, बैठकों का आयोजन कर लोगों को मतदान करने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन कर रही है। इसमें सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं और सीडीपीओ भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कोचाधामन की समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रियंका श्रीवास्तव ने बताया कि जिला पदाधिकारी श्री तुषार सिंगला के दिशा निर्देश के आलोक में आगामी 26 अप्रैल दिन शुक्रवार को लोकसभा मतदान होगा। बता दें कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जिले में 66.34% मतदान हुआ था। जिला पदाधिकारी श्री तुषार सिंगला के दिशा निर्देश के आलोक में इस वर्ष मतदान प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य है। जिले में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम चल रहा है। ग्रामीण मतदाताओं को प्रेरित कर बूथ तक लाने की जिम्मेदारी आशा, आंगनबाड़ी को सौंपी गई है। दरअसल, पुरुष मतदाता तो वोट डालने के लिए बूथ पर स्वयं आते हैं, मगर महिला मतदाता कोई न कोई परेशानी बताकर बूथ तक जाने में दिलचस्पी नहीं दिखाती हैं। इसलिए इस बार गांव में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा उन्हें बूथ तक लाने में अहम भूमिका निभाएंगी। इसी क्रम में जिले में गुरुवार को आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा हस्ताक्षर अभियान के साथ रैली भी निकली गयी जिसमें बूढ़े हो या जवान, सभी करें मतदान जैसे नारे लगाते हुए रैली के माध्यम से जन-जन को वोट देने के लिए जागरूक किया गया। चाहे जो हो मजबूरी, वोट देना बहुत जरूरी जैसे स्लोगन बोलते हुए जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों से 26 अप्रैल को मतदान करने की अपील कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *