चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी के होटल में चोरी करने आए चोरों ने पहले खाया खाना, फिर की चोरी।

May 25, 2024 #चोरी

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

चोरी करने से पहले चोरों के दल ने होटल में पेट भर खाना खाया और फिर चोरों ने होटल में रखे समान की चोरी कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल के मालिक रोज की तरह आज सुबह होटल खोलने पहुंचे। होटल खोला तो देखा कि दिवार का एक हिंसा कटा हुआ है। वहीं, होटल के बर्तन सहित अन्य सामान गायब है। वहीं चोरों ने चोरी करने से पहले होटल में रखे खाने को आराम से खाया फिर निकल गया। होटल के मालिक ने कहा कि बीती रात होटल बंद कर उनके सभी कर्मचारी घर चले गए। आज सुबह जब होटल खोलने पहुंचने पर चोरी की घटना का पता चला। चोरों ने होटल का चार दिवारी काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं, होटल में रखे खाने को भी आराम से खाकर चला गया। इसके बाद उन्होंने भक्ति नगर थाने की पुलिस को इसकी सुचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *