• Sat. Feb 14th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत 40 छात्र – छात्राओं के बीच पुस्तकों का किया गया वितरण।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज, बहादुरगंज।

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत चलने वाले कुशल युवा कार्यक्रम टेढ़ागाछ में छात्र-छात्राओं के बीच पुस्तकों का वितरण किया गया। जहां सेंटर कोऑर्डिनेटर इंजीनियर शमीम अख्तर ने 40 छात्राओं के बीच पुस्तक का वितरण किया। वहीं सेन्टर कार्डिनेटर इंजीनियर शमीम अख्तर ने बताया की कुशल युवा कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राएं कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। प्रशिक्षण पूरा होने पर उन्हें नौकरी में जाना आसान हो जाता है, अथवा वे स्वरोजगार भी कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि 40 छात्र-छात्राओं के बीच दो-दो पुस्तकों का वितरण किया गया है। मौके पर सहायक सेंटर कोऑर्डिनेटर संजय कुमार सिंह, मोहम्मद मिन्हाज आलम, मोहम्मद, चांदनी कुमारी, नाहिद आलम, धीरज कुमार ठाकुर, फैजान आलम, श्वेता कुमारी, कामरानी बेगम, साक्षी भारती, जाफिया नूर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *