• Tue. Sep 30th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत, राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर किया प्रदर्शन।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गयी। जबकि एक बच्चा घायल हो गया है। घटना फांसीदेवा थाना क्षेत्र की हुसैनपुर इलाके की है। जिससे इलाके में काफी उत्तेजना फैल गई। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृत बच्चे का नाम आशियान खान उम्र (4) वर्ष है। घायल बच्चे का नाम अमन खान उम्र (7) वर्ष है। मालूम हो कि मंगलवार की रात दो बच्चे दुकान से घर लौट रहे थे। तभी एक ट्रैक्टर ने दोनों बच्चों को टक्कर मार दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को बरामद कर बिधाननगर ग्रामीण अस्पताल ले गए। जहां से दोनों को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने आशियान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अमन चिकित्साधीन है। इस बीच जब बच्चे की मौत की खबर स्थानीय लोगों तक पहुंची तो वे आक्रोशित हो गये और मुरलीगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग- 31 को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि महानंदा नदी से ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू ले जाते हैं। प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने अवैध बालू खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने घटना के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग भी की। सूचना मिलने पर विधाननगर जांच केंद्र, फांसीदेवा थाना, नक्सलबाड़ी थाना की पुलिस और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद स्थानीय लोगों को आश्वासन देकर करीब तीन घंटे बाद सड़क जाम हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *