• Mon. Oct 6th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का 80 वर्ष की आयु में निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर।

ByHasrat

Aug 8, 2024 #निधन

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ सीपीआई (एम) नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर अपने पाम एवेन्यू स्थित निवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

बुद्धदेव भट्टाचार्य पिछले कुछ सालों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। वह लंबे समय से सीओपीडी जैसी बीमारी से पीड़ित थे और कई बार अस्पताल में भर्ती भी हुए थे। हालांकि, अपने दृढ़ संकल्प और मनोबल के चलते वे हर बार ठीक होकर घर लौट आते थे। पिछले कुछ दिनों से वे सांस लेने में कठिनाई महसूस कर रहे थे, और आज सुबह यह समस्या और भी गंभीर हो गई। ऑक्सीजन सपोर्ट के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और अंततः उनका निधन हो गया।

बुद्धदेव भट्टाचार्य ने 2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया, इस दौरान उन्होंने राज्य की बागडोर 11 साल तक संभाली। उनके निधन पर माकपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उनके निधन पर संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *