• Mon. Feb 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पुलिस ने साइकिल चोर गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी थाने की पुलिस द्वारा गिरफ्तार साइकिल चोर गिरोह के दो सदस्यों को रिमांड पर लेकर 8 और महंगी साइकिल बरामद की है। उल्लेखनीय है कि बीते दिन रविवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने जलपाईमोड़ के पास छापेमारी कर दो साइकिल चोरों मोहम्मद मोजाबेल और सुजीत दास को गिरफ्तार किया था।

उनके कब्जे से चोरी की सात साइकिल बरामद किया था। इसके बाद गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस ने मोहम्मद मोजाबेल को रिमांड पर लिया। आरोपियों से रिमांड में पूछताछ के बाद सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 8 और महंगी साइकिल बरामद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *