• Sat. Apr 25th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में घर से चार लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी के भक्तिनगर थाना अंतर्गत भानुनगर इलाके में एक व्यक्ति के घर से चार लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अगस्त को भानुनगर में एक व्यक्ति के घर से चार लाख रुपये की चोरी हो गयी थी। इसकी शिकायत भक्तिनगर थाने में दर्ज करायी गयी थी शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने दो अगस्त को मुख्य आरोपी संगम शैव को गिरफ्तार किया।

उसके पास से दस हजार रुपये बरामद किए गए। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी दीपक कुमार पासवान का नाम सामने आया।इसके बाद भक्तिनगर थाने की पुलिस ने बुधवार रात को 43 नंबर वार्ड के चंडाल मोड़ से दीपक कुमार पासवान को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 15 हजार रूपए बरामद किया गया। आरोपी को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *