रविवार शाम को ठाकुरगंज में ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च आदर्श थाना ठाकुरगंज से शुरू हुआ और मुख्य बाजार, माहवीर स्थान, मस्तान चौक, पेट्रोल पंप चौक से होते हुए बशीर चौक तक गया, और अंततः आदर्श थाना ठाकुरगंज में समाप्त हुआ।
इस मार्च का उद्देश्य शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना था। पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और किसी भी असामाजिक गतिविधि से दूर रहने की सलाह दी। हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। फ्लैग मार्च में प्रशिक्षु डीएसपी और थाना अध्यक्ष अदिति सिन्हा, इंस्पेक्टर मकसूद अशरफी, अंचल अधिकारी सुचिता कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली और अन्य पुलिस बल भी उपस्थित थे।
सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

Leave a Reply