• Thu. Mar 12th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के पिता का निधन, पटना एम्स में चल रहा था इलाज।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के पिता चंद्र नारायण यादव का निधन हो गया है। वह पटना AIIMS में पिछले कुछ दिनों से इलाजरत थे। पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक पोस्ट के जरिए इस दुखद समाचार की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “मेरे आदर्श, मेरे पथप्रदर्शक और मेरे सृजनकर्ता पिताजी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके बिना मैं अधूरा हूं।”

कुछ दिनों पहले, 9 सितंबर को भी पप्पू यादव ने अपने पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर साझा की थी और बताया था कि उन्हें पूर्णिया से पटना AIIMS में भर्ती कराया गया है। तब उन्होंने यह भी लिखा था कि अपने पिता की सेवा के लिए उन्होंने अपने तमाम राजनीतिक कार्यों को अपने सहयोगियों के हवाले कर दिया था। आज उनके निधन की खबर ने पूरे परिवार और उनके समर्थकों को गहरे शोक में डुबो दिया है।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *