भारत सरकार, गृह मंत्रालय के निर्देश पर 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), अररिया के कमांडेंट महेंद्र प्रताप की पहल पर बल कर्मियों द्वारा सांप्रदायिक सद्भाव सप्ताह का शुभारंभ 19 नवंबर से किया गया।
इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने बताया कि हर वर्ष 19 नवंबर से 25 नवंबर तक सांप्रदायिक सद्भाव सप्ताह मनाया जाता है, और सप्ताह के आखिरी दिन 25 नवंबर को फ्लैग डे के रूप में मनाया जाता है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सांप्रदायिक, जातीय या आतंकवादी हिंसा के कारण अनाथ और निराधार बच्चों को सहायता प्रदान करने के लिए धन एकत्रित करना है। साथ ही, स्थानीय लोगों को ऐसे बच्चों की सहायता के लिए जागरूक करना भी इस अभियान का हिस्सा है।
सांप्रदायिक सद्भाव सप्ताह के दौरान सीमा क्षेत्र के स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जैसे पेंटिंग प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मैराथन दौड़ और रैली आदि। इस अवसर पर उप कमांडेंट पी.एन. सिंह, उप कमांडेंट उदय कुमार सहित अन्य बलकर्मी मौजूद थे।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply