• Fri. Oct 3rd, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट एवं गाली गलौज करने के मामले मे आरोपी पति को पुलिस नें किया गिरफ्तार, न्यायालय मे कराया प्रस्तुत।

सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

बहादुरगंज थाना क्षेत्र के देवोत्तर बिरनिया गांव में शराब के नशे में धुत होकर पत्नी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज कुमार सिन्हा, पिता समेन्द्र कुमार सिन्हा, निवासी देवोत्तर बिरनिया के रूप में हुई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार ने बताया कि पीड़िता राधा देवी ने अपने पति पंकज कुमार सिन्हा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया कि उसका पति शराब के नशे में उससे मारपीट और गाली-गलौज करता है। पीड़िता ने डायल 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी।

डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया। ब्रेथ एनालाइजर जांच के दौरान आरोपी के शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद बहादुरगंज थाना कांड संख्या 26/25 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी का मेडिकल जांच कराया गया। सभी कानूनी प्रक्रियाओं के पालन के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षा और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *