नेपाल पुलिस ने झापा के कंकाई नगरपालिका -4 में गोलीबारी के बाद दो भारतीय ड्रग डीलरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी किशनगंज जिले (बिहार) के निवासी हैं।
नेपाल पुलिस के जिला कार्यालय के सूचना अधिकारी कृष्ण बहादुर चंद के अनुसार, आरोपी अंजार आलम (28) और यूसुफ आलम (19) दोनों भाई मोटरसाइकिल पर ब्राउन शुगर ले जा रहे थे। बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर वीआर 37 एए 8498 था। मंगलवार रात पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस को हवा में चार राउंड गोली चलानी पड़ी।
गोली लगने के बाद गिरफ्तारी
गोलीबारी के दौरान अंजार आलम के घुटने में गोली लग गई, और पुलिस ने उन्हें भद्रपुर के प्रांतीय अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। पुलिस ने उनकी मोटरसाइकिल से 35 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की।
डीआईजी ने की पुष्टि
कोसी रेंज के डीआईजी राजन अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है। इसके आधार पर पुलिस टीम ने एसआई राधाकृष्ण दाहाल के नेतृत्व में एक अभियान चलाया। जब पुलिस ने संदिग्धों को देखा, तो वे भागने लगे, और पुलिस को मजबूरी में गोली चलानी पड़ी।
35 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद होने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस आगे की जांच कर रही है।
प्रतिनिधि, सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply