• Sat. Mar 7th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, ग्रामीणों ने की बाइक जब्त।

सारस न्यूज, अररिया।

भरगामा प्रखंड के धनेश्वरी पंचायत में पड़ोस में लड़ाई छुड़ाने जा रहे थे वृद्ध, इसी बीच रोड क्रॉसिंग के दौरान तेज रफ्तार बाइक के ठोकर से 65 वर्ष वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्रामीण ने स्पेंन्डर बाइक को कब्जे में ले लिया। थाना क्षेत्र के धनेश्वरी पंचायत में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की जान चली गई। बद्री मंडल पिता टुनटुन मंडल पड़ोसी के झगड़े को शांत कराने जा रहे थे, तभी रोड क्रॉस करते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल बद्री मंडल को परिजनों ने इलाज के लिए पूर्णिया के निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्प्लेंडर बाइक पर सवार युवक नशे में धुत था व तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया व उसकी बाइक को कब्जे में ले लिया। लेकिन इलाज के दौरान अस्पताल में मौका पाकर युवक फरार हो गया। शनिवार को जब बद्री मंडल का शव पैतृक गांव धनेश्वरी पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे चार पुत्र व पांच पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी भरगामा पुलिस को दे दी है। मृतक के बड़े पुत्र अवधेश मंडल ने बताया कि आरोपी युवक श्रीनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भगवती गांव का निवासी है। स्थानीय लोगों ने आरोपी की बाइक को सुरक्षित रखा है व पुलिस से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *