चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 43 वर्षीय किसान की ईलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

Mar 16, 2025 #मौत

सारस न्यूज, फारबिसगंज।

विगत 07 मार्च को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे उक्त किसान, अस्पताल में चल रहा था ईलाज हो गई मौत।

फारबिसगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर भेजा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया।

प्रखंड के टेढ़ी मुसहरी पंचायत को फारबिसगंज — रानीगंज मुख्य मार्ग एसएच 77 को जोड़ने वाली परवाहा — टेढ़ी मुसहरी मुख्य मार्ग पर झरना पुल के समीप विगत 07 मार्च को सड़क दुर्घटना के गंभीर रूप से घायल हुए 43 वर्षीय किसान सुमन कुमार मेहता पिता स्वर्गीय अमीरचन्द मेहता ग्राम टेढ़ी मुसहरी वार्ड संख्या 03 थाना फारबिसगंज निवासी की अस्पताल ईलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक अपने पीछे दो पुत्री व एक पुत्र को छोड़ गए है।

घटित घटना के संदर्भ में बताया है कि किसान सुमन कुमार मेहता विगत 07 मार्च को खेत में लगे फसल में पानी का पटवन करने के लिए अपने घर से खेत के लिए साईकिल से निकला था जैसे ही मुसहरी — परवाहा मुख्य मार्ग के झरना पुल के समीप पहुंचा था कि तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार कर फरार हो गया। इस घटना में उक्त किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल किसान को उनके परिजनों ने ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। बाहर के एक अस्पताल में ईलाज कर दौरान उक्त किसान ने अंतिम सांस ली और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारियों में अनि राजा बाबू पासवान सदल बल पहुंच कर मृतक किसान के शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल किसान के ईलाज ले दौरान मौत हो जाने के बाद मृतक किसान के घर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रूबी देवी व बच्चों सहित परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। अस्पताल में ईलाजरत किसान की ईलाज के दौरान मौत हो जाने की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता, भाजपा नेता दिलीप मेहता, सरपंच मनोज मेहता, पैक्स अध्यक्ष विभाषचंद मेहता, शायम मेहता, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल, अवधेश विश्वास, श्याम कुमार मेहता, सुधीर मेहता,दिनेश यादव, शंभु पासवान, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने पहुंच कर किसान के मौत पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृतक किसान के विलाप कर रहे बच्चों व परिजनों को संतवाना देने में लगे रहे। मौजूद गणमान्य लोगों व स्थानीय ग्रामीणों ने शासन व प्रशासन से मांग की है कि सड़क दुर्घटना में मरने वाले किसान के आश्रित को मुआवजा दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *