• Fri. Feb 6th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज पुलिस कप्तान ने जियापोखर थाने का किया वार्षिक निरीक्षण।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज पुलिस कप्तान सागर कुमार ने जियापोखर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना के लंबित कांडों, अभिलेखों की गहनता से समीक्षा कर जल्द से जल्द निष्पादन करने तथा फरार अभियुक्तों के गिरफ्तारी, इंडो नेपाल सीमा की वर्तमान गतिविधि से संबंधित जानकारी ले कर आवश्यक निर्देश दिया गया तथा थाने में पदस्थापित थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारी, कर्मियों को अनुसंधान कार्यों की गुणवत्ता में सुधार करने के संदर्भ में उचित दिशा निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *