• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में फंदे से लटकता शव बरामद।

सारस न्यूज, नक्सलबाड़ी।

खोरीबाड़ी में एक महिला का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया। यह घटना खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के डुब्बाजोत इलाके की है। मृतक का नाम मुन्नी पासवान (23) है। मृतक महिला की सास चाय के लिए पानी लाने के लिए गई थी। उसी दौरान महिला का घर का दरवाजा बंद देखा तो उसे आवाज देने लगी। लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने दरवाजे को जोर से धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। इसके बाद उन्होंने महिला का लटकता हुआ शव को देखा। सूचना मिलने के बाद खोरीबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कालेज व अस्पताल भेजा दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *