• Fri. Oct 3rd, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर फारबिसगंज में भाजपा का स्वच्छता और दीपोत्सव कार्यक्रम।

सारस न्यूज, अररिया।

डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को नगर भाजपा इकाई ने नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद मिंटू के नेतृत्व में अम्बेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान और दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिमा स्थल की सफाई कर की गई। देर शाम को दीपोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों दीप जलाकर अम्बेडकर जी को श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा नेता मनोज झा, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवानी सिंह, नीलिमा साह, पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह, संदीप कुमार, शिवराम शर्मा, आयुष कुमार कालू, अभिषेक सिंह, करण सिंह और बिपुल सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर उन्हें नमन किया।

भाजपा के इस आयोजन को सामाजिक जागरूकता और स्वच्छता के संदेश के साथ अम्बेडकर जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *