फारबिसगंज: करीब 14 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद बिहार सरकार द्वारा सिक्ख समुदाय के लखविंदर सिंह लक्खा को अल्पसंख्यक आयोग, बिहार सरकार का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर फारबिसगंज समेत पूरे क्षेत्र में सिक्ख समाज में हर्ष और गर्व का माहौल है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब, राम मनोहर लोहिया पथ (पुरानी बस स्टैंड) में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा किया गया, जिसमें सिक्ख समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
लखविंदर सिंह लक्खा को किया गया सम्मानित
नव नियुक्त उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खा ने सबसे पहले गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद हुए सम्मान समारोह में प्रबंधक समिति और सिक्ख समाज ने उन्हें सिरोपा भेंट कर, मालाएं पहनाकर, और गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सम्मानित किया।
इस अवसर पर उनके साथ किशनगंज से जसपाल सिंह, बलदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह में उपस्थित प्रमुख जन
समारोह में प्रबंधक समिति के प्रधान प्रीतपाल सिंह, उपाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह (कांके), ज्ञानी प्रदीप सिंह वेदी जी, सरदार जगदीश सिंह, सरदार रंजीत सिंह, संदीप बरार, सन्नी सिंह, रौनक सिंह, अमनदीप सिंह सहित अनेक गणमान्य सिक्ख सदस्य मौजूद थे, जिन्होंने लक्खा जी का जोरदार अभिनंदन किया।
समुदाय ने जताया सरकार का आभार
समारोह में मौजूद सिक्ख समाज के लोगों ने कहा कि 14 वर्षों बाद पहली बार सिक्ख समुदाय से किसी व्यक्ति को बिहार अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। यह सम्मान पूरी सिक्ख कौम के लिए गर्व का विषय है। सभी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जयसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।
लोगों का कहना था कि लक्खा साहब के इस पद पर आने से अब सिक्ख समाज की समस्याएं सरकार तक पहुंच पाएंगी और समुदाय की आवाज़ को सशक्त मंच मिलेगा। फारबिसगंज ही नहीं, पूरे बिहार में सिक्ख समाज के बीच उत्साह और गर्व का वातावरण देखा जा रहा है।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply