• Tue. Mar 24th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

महिला थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, अररिया।


महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला थानाध्यक्ष अंचला कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिला थाना कांड संख्या 31/25 का अभियुक्त है, जिसके विरुद्ध पीड़िता ने गत 01 जुलाई को आवेदन दिया था। महिला थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष अंचला कुमारी के नेतृत्व में 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म के मुख्य प्राथमिकी अभियुक्त अबू सलीम को गिरफ्तार किया है। आरोपी अबू सलीम को महिला थाना में विधिक कागजी कार्रवाई के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *