• Wed. Jan 14th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जंगल में मिली महिला की अधजली लाश, इलाके में फैली सनसनी

ByTest User

Dec 27, 2021

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के झारो नदी के पास शामडीह जंगल से एक महिला की अधजली लाश बरामद की गयी है। सूचना मिलने के बाद जमुआ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।

घटना को कब और कैसे अंजाम दिया गया है, इसकी जानकारी के लिए पुलिस हर संभावित बिंदुओं पर जाँच-पड़ताल कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि महिला को बहला-फुसला कर जंगल लाया गया होगा। उसकी हत्या करने के बाद साक्ष्‍य मिटाने के उद्देश्‍य से शव को आग के हवाले कर हत्यारे फरार हो गए होंगे।

घटनास्थल पर शव के आस-पास खाना खाने वाला पत्तल और कुछ अन्य सामग्रियां भी फेंकी हुई पाई गई हैं। जमुआ पुलिस इस मामले में अभी कुछ बताने से परहेज कर रही है। घटना की सूचना के बाद खोरीमहुआ एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो, जमुआ इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मामले की जाँच में जुट गए है।

बताया जा रहा है कि किसी ग्रामीण की नजर सुबह शव पर पड़ी। उसने यह सूचना पुलिस को दी। इस दिल दहला देने वाली घटना की खबर आसपास के इलाकों में आग की तरह फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ घटना स्‍थल पर लग गई। पोस्टमार्टम के लिए लाश को गिरि‍डीह भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *