कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत तुपा माड़ी में एक महिला का शव उसके ससुराल में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक महिला की पहचान सोनी कुमारी सिन्हा, 20 वर्ष, पति अमन कुमार सिन्हा के रूप में हुई है। सदर अस्पताल में मौजूद मृतका की बहनें मधु कुमारी सिन्हा और रितु कुमारी सिन्हा ने बताया कि सोनी कुमारी सिन्हा और अमन कुमार सिन्हा के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसे देखते हुए हमने सोनी कुमारी सिन्हा की शादी अमन कुमार सिन्हा से कर दी थी। शादी को केवल तीन महीने ही हुए थे कि उसके ससुराल वाले और पति अमन कुमार सिन्हा दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे और रोज़ाना मारपीट करते थे। सोनी कुमारी सिन्हा के ससुराल वालों और पति अमन कुमार सिन्हा ने मिलकर मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए उसे रसोईघर में फांसी के फंदे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या लगे और सबूत नष्ट हो जाएं।
राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply