• Sat. Feb 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

श्री करणी सेना अररिया को मिला नया नेतृत्व: संतोष उर्फ बौआ सिंह बने जिलाध्यक्ष।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत पिठौरा पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष उर्फ बौआ सिंह को श्री करणी सेना का अररिया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह ने एक विधिवत सभा के दौरान सौंपी।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कि वे धर्म और समाज की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी जोर दिया कि सामाजिक विकास और एकजुटता के लिए संगठित रहना समय की आवश्यकता है।

संतोष सिंह ने अपने नए दायित्व के लिए प्रदेश नेतृत्व और संगठन के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उनकी नियुक्ति पर स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में सत्यम सिंह, पवन सिंह, रंजन सिंह, पिंटू सिंह, चुन्ना सिंह, विनोद सिंह, अश्वनी कुमार, दिलीप सिंह समेत कई अन्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *