• Mon. Jan 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 3 जनवरी 2026, शनिवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मेष राशि

(चू • चे • चो • ला • ली • लू • ले • लो • अ)
आज का दिन रोजगार और कार्यक्षेत्र के लिए शुभ रहेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धैर्य से लिया गया निर्णय लाभ देगा।

वृष राशि

(ई • ऊ • ए • ओ • वा • वी • वू • वे • वो)
आज मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। एक से अधिक स्रोतों से आय हो सकती है। संतान से जुड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन बातचीत से समाधान निकलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि

(का • की • कू • घ • ङ • छ • के • को • हा)
बिजनेस में नई डील फाइनल हो सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें।

कर्क राशि

(ही • हू • हे • हो • डा • डी • डू • डे • डो)
आज खर्चों पर नजर रखना जरूरी है। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। संयम से काम लें।

सिंह राशि

(मा • मी • मू • मे • मो • टा • टी • टू • टे)
आय में वृद्धि के योग हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

कन्या राशि

(टो • पा • पी • पू • ष • ण • ठ • पे • पो)
कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला राशि

(रा • री • रू • रे • रो • ता • ती • तू • ते)
व्यापार में सफलता मिलेगी। परिवार में चल रही समस्याएं दूर होंगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। विरोधियों से सावधान रहें।

वृश्चिक राशि

(तो • ना • नी • नू • ने • नो • या • यी • यू)
वाहन या स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है। जीवनसाथी से प्रेम बना रहेगा। खानपान पर ध्यान दें। पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

धनु राशि

(ये • यो • भा • भी • भू • धा • फा • ढा • भे)
तरक्की के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा। नई नौकरी के लिए प्रयास सफल रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि

(भो • जा • जी • खी • खू • खे • खो • गा • गी)
नौकरी में दबाव बढ़ सकता है। पुराने लेन-देन को लेकर सतर्क रहें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके कार्य पूरे होंगे।

कुंभ राशि

(गू • गे • गो • सा • सी • सू • से • सो • दा)
बिजनेस में लाभ के योग हैं। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा।

मीन राशि

(दी • दू • थ • झ • ञ • दे • दो • चा • ची)
नए घर या संपत्ति की खरीदारी के योग हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में चल रहा विवाद समाप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *