• Wed. Jan 7th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 5 जनवरी 2026, सोमवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मेष राशि

(चू • चे • चो • ला • ली • लू • ले • लो • अ)
आज एक साथ कई काम आने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है। किसी बात पर बहस की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी में संयम रखें। खान-पान का आनंद मिलेगा, लेकिन सेहत को नज़रअंदाज़ न करें। माता से मतभेद संभव हैं।

वृष राशि

(ई • ऊ • ए • ओ • वा • वी • वू • वे • वो)
आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कुशलता की सराहना होगी। धन-धान्य में वृद्धि के योग हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा।

मिथुन राशि

(का • की • कु • घ • ङ • छ • के • को • ह)
दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। सही मार्गदर्शन मिलने से काम आसान होंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परिवार में कोई छुपी बात सामने आ सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद संभव है।

कर्क राशि

(ही • हू • हे • हो • डा • डी • डू • डे • डो)
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार की कोई डील अटक सकती है। मामा पक्ष से धन लाभ के योग हैं। परिवार संग घूमने का कार्यक्रम बनेगा। पड़ोसियों से विवाद से बचें।

सिंह राशि

(मा • मी • मू • मे • मो • टा • टी • टू • टे)
घर और काम दोनों पर ध्यान देना होगा। विदेश से जुड़े कामों में लाभ संभव है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। जल्दबाज़ी में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है। प्रॉपर्टी के लिए लोन का विचार बन सकता है।

कन्या राशि

(टो • पा • पी • पू • ष • ण • ठ • पे • पो)
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। आय-व्यय में संतुलन रखें। संतान की सेहत पर ध्यान दें। वाणी की मधुरता लाभ दिलाएगी।

तुला राशि

(रा • री • रू • रे • रो • ता • ती • तू • ते)
नौकरी में बदलाव के लिए दिन अच्छा है। नए कपड़े या इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी संभव है। जीवनसाथी के साथ खुशियाँ साझा होंगी। रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है।

वृश्चिक राशि

(तो • ना • नी • नू • ने • नो • या • यी • यू)
दिन सुखद रहेगा। अटके काम पूरे होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता की सेहत में सुधार होगा। पारिवारिक विवाद बातचीत से सुलझेगा।

धनु राशि

(ये • यो • भा • भी • भू • धा • फा • ढा • भे)
मिश्रित फलदायक दिन रहेगा। काम में व्यस्तता रहेगी, लेकिन समय पर निपटाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी से सरप्राइज़ मिल सकता है। संतान से शुभ समाचार संभव है।

मकर राशि

(भो • जा • जी • खी • खू • खे • खो • गा • गी)
तकनीकी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सरकारी कामों में देरी हो सकती है। आसपास के लोगों पर अधिक भरोसा न करें। दांपत्य जीवन में संतुलन रखें।

कुंभ राशि

(गू • गे • गो • सा • सी • सू • से • सो • दा)
नए काम की शुरुआत के लिए अनुकूल दिन है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। कर्ज उतारने के प्रयास सफल होंगे। सेहत में लापरवाही न करें।

मीन राशि

(दी • दू • थ • झ • ञ • दे • दो • चा • ची)
व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है। योजनाओं पर खर्च बढ़ेगा। कीमती सामानों का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ तालमेल ज़रूरी है। नई योजनाओं में सावधानी रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *