चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 29 अप्रैल 2026, बुधवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

🔴 मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। करियर में अचानक अच्छे अवसर मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें और अपने काम पर पूरा ध्यान दें। पुराने कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं। सेहत को नजरअंदाज न करें। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ी योजना भविष्य में लाभ दे सकती है।

🟢 वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
भाग्य आज आपका साथ देगा। कारोबार में नई योजनाएं सफल होंगी और काम में उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी को दिया गया कोई सरप्राइज रिश्तों में मिठास बढ़ाएगा। काम का दबाव स्वभाव में चिड़चिड़ापन ला सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। धैर्य और समझदारी से काम लें।

🟡 मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज आपके अंदर नई ऊर्जा देखने को मिलेगी। कामों में अलग पहचान बनाने का मौका मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन काम का दबाव थोड़ा परेशान कर सकता है। संतान से जुड़ी कोई खबर भावुक कर सकती है। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें।

🟣 कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मानसिक शांति देगा। पारिवारिक व्यवसाय में चल रही कड़वाहट दूर हो सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं, इसलिए सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें। किसी दूर के रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

🟠 सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके खिलाफ माहौल बना सकते हैं। यात्रा से पहले माता-पिता की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी की सेहत पर खर्च बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझ बनी रहेगी।

🔵 कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज कुछ जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। भाई-बहनों के साथ मिलकर महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझने की संभावना है। वरिष्ठों की सलाह और बातों पर ध्यान दें, इससे आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

🟤 तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज धैर्य और संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। मन की उलझनें आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन शांत रहकर लिए गए फैसले लाभ देंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी नई जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएं। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें।

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज मेहनत का पूरा फल मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से मान-सम्मान बढ़ेगा। अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं।

🟩 धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। नौकरी बदलने के प्रयास सफल हो सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। परिवार के बड़े सदस्यों की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। आंखों की सेहत का ध्यान रखें।

🟥 मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और लंबे समय से रुकी बाधाएं दूर होंगी। माता जी की सेहत का ध्यान रखें। किसी के बहकावे में आकर जोखिम न लें। सरकारी कामों में भागदौड़ हो सकती है, लेकिन अंत में सफलता मिलेगी।

🟦 कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप धीरे-धीरे अच्छे से संभाल लेंगे। संतान के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। रुकी हुई डील पूरी होने से खुशी मिलेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

🟪 मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आध्यात्म और अच्छे कार्यों में मन लगेगा। पिताजी की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित होगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान जीवनसाथी के सहयोग से निकल सकता है। खरीदारी के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *