• Mon. Jan 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 4 जनवरी 2026, रविवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मेष राशि

(चू • चे • चो • ला • ली • लू • ले • लो • अ)
आज आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं, लेकिन किसी से बात सोच-समझकर करें। माता-पिता की सलाह से निर्णय लेना लाभदायक रहेगा। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। पुराना लेन-देन सुलझ सकता है।

वृष राशि

(ई • ऊ • ए • ओ • वा • वी • वू • वे • वो)
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जिम्मेदारी बढ़ सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है। परिवार से किया वादा निभाना जरूरी होगा।

मिथुन राशि

(का • की • कु • घ • ङ • छ • के • को • हा)
दिन सामान्य रहेगा। नए संपर्क से लाभ होगा, लेकिन सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। किसी के बहकावे में आकर फैसला न लें। व्यापार में सावधानी रखें। माता से किया वादा पूरा करें।

कर्क राशि

(ही • हू • हे • हो • डा • डी • डू • डे • डो)
बेकार के तनाव से बचें। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। सरकारी मामलों में संभलकर बोलें। भाई-बहनों से मतभेद बातचीत से सुलझेंगे।

सिंह राशि

(मा • मी • मू • मे • मो • टा • टी • टू • टे)
मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यवसाय में बदलाव लाभदायक रहेंगे। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। कीमती वस्तुओं की सुरक्षा करें। संतान से किया वादा निभाएं।

कन्या राशि

(टो • पा • पी • पू • ष • ण • ठ • पे • पो)
करियर के लिए दिन शुभ है। काम का दबाव रहेगा, लेकिन सफलता मिलेगी। भाई-बहनों के मामलों में बेवजह न पड़ें। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए बाहर जा सकता है। पुरानी गलती से सीख लें।

तुला राशि

(रा • री • रू • रे • रो • ता • ती • तू • ते)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए निवेश के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में साझेदारी संभव है। नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। बाहर के खाने से बचें।

वृश्चिक राशि

(तो • ना • नी • नू • ने • नो • या • यी • यू)
पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भागदौड़ रहेगी। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सरकारी काम में थोड़ी अड़चन आएगी।

धनु राशि

(ये • यो • भा • भी • भू • धा • फा • ढा • भे)
ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। बॉस की बातों को नजरअंदाज न करें। उधार दिया धन वापस मिल सकता है।

मकर राशि

(भो • जा • जी • खी • खू • खे • खो • गा • गी)
प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ होगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। पार्टनर पर सोच-समझकर भरोसा करें। कार्यक्षेत्र में खुशखबरी मिल सकती है। कोई राज उजागर होने से सावधान रहें।

कुंभ राशि

(गू • गे • गो • सा • सी • सू • से • सो • दा)
दिन बहुत अच्छा रहेगा। नई योजनाओं पर काम करेंगे। पिता से बातचीत सोच-समझकर करें। मेहनत का फल मिलेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि

(दी • दू • थ • झ • ञ • दे • दो • चा • ची)
दिन मिला-जुला रहेगा। काम में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। मौसम के प्रभाव से सेहत का ध्यान रखें। व्यापार में पार्टनर से शुभ समाचार मिलेगा। पारिवारिक समस्या दूर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *