• Wed. Jan 7th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 6 जनवरी 2026, मंगलवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मेष राशि

(चू • चे • ची • चो • ला • ली • लू • ले • लो • अ)
आज कार्यभार अधिक रहने से मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, वरना विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें।

वृष राशि

(ई • ऊ • ए • ओ • वा • वी • वू • वे • वो)
आज का दिन सफलता देने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि

(का • की • कू • घ • ङ • छ • के • को • हा)
मौज-मस्ती के साथ दिन बीतेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। किसी पुराने रहस्य का खुलासा हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी रखें।

कर्क राशि

(ही • हू • हे • हो • डा • डी • डू • डे • डो)
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में थोड़ी रुकावट आ सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सरकारी कार्य समय पर पूरे करें।

सिंह राशि

(मा • मी • मू • मे • मो • टा • टी • टू • टे)
घर और काम दोनों पर ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएँ।

कन्या राशि

(टो • पा • पी • पू • ष • ण • ठ • पे • पो)
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। संतान की सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि

(रा • री • रू • रे • रो • ता • ती • तू • ते)
नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। नई खरीदारी संभव है। जीवनसाथी के साथ मधुर समय बीतेगा। किसी अधूरी इच्छा की पूर्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि

(तो • ना • नी • नू • ने • नो • या • यी • यू)
दिन सुखद रहेगा। अटके कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक विवाद समाप्त हो सकते हैं।

धनु राशि

(ये • यो • भा • भी • भू • धा • फा • ढा • भे)
तकनीकी और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सरकारी कामों में देरी हो सकती है। भरोसा सोच-समझकर करें। वैवाहिक जीवन में संतुलन रखें।

मकर राशि

(भो • जा • जी • खी • खू • खे • खो • गा • गी)
मिश्रित फल देने वाला दिन है। कार्य में व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।

कुंभ राशि

(गू • गे • गो • सा • सी • सू • से • सो • दा)
नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ दिन है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

मीन राशि

(दी • दू • थ • झ • ञ • दे • दो • चा • ची)
व्यवसाय में लाभ के योग हैं। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। कीमती वस्तुओं की सुरक्षा करें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *