• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल 29 अगस्त, गुरूवार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आप अपने मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी। आप अपने स्वभाव में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे और इसमें कुछ हद तक सफल भी रहेंगे। हालांकि, इच्छाओं को दबाने से मन में उदासी उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ की उम्मीद अन्य दिनों की तुलना में कम रहेगी, लेकिन शाम तक कुछ धन प्राप्ति से संतोष मिलेगा।

वृषभ🐂 (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

हालांकि सेहत ठीक रहेगी, फिर भी आप आलस्य का अनुभव करेंगे। आज हर कार्य में सफलता मिलेगी, लेकिन भ्रमित होने से बचें। मार्गदर्शन के लिए किसी और पर निर्भर न रहें। धन की आमद में सुधार होगा, जिससे आप आसानी से दैनिक खर्चे निकाल पाएंगे और भविष्य के लिए भी बचत कर सकेंगे। व्यवसाय के विस्तार में निवेश शुभ रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज महत्त्वपूर्ण कार्यों को लेकर दुविधा रह सकती है, लेकिन परिवार या वरिष्ठों के मार्गदर्शन से इसका समाधान हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे संतोषजनक लाभ प्राप्त होगा। धन के साथ ही अन्य सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को उनके बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के व्यक्तित्व में आज विकास होगा। वाणी में मिठास रहेगी, लेकिन अपनी नाराजगी परिवार से नहीं छुपा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में किसी पुरानी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है। आज चालाकी से लाभ कमाया जा सकता है, लेकिन लालच से बचें, नहीं तो पुराने व्यावसायिक संबंध खराब हो सकते हैं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों को आज परिवार से बिना कारण फटकार मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मानसिक दबाव रहेगा, और जो निर्णय सही लग रहे होंगे, वे अंत में गलत साबित हो सकते हैं। धन संबंधी लेनदेन में सावधानी बरतें, विवाद की संभावना है। शाम का समय मौन रहकर बिताएं, धैर्य खोने से विवाद हो सकता है।

कन्या👧 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातक आज कुछ अधिक उम्मीदें लगाए रहेंगे। धन लाभ किसी न किसी रूप में होगा, लेकिन अपेक्षानुसार न होने पर मन उदास रह सकता है। आपका मनमौजी स्वभाव प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास ला सकता है। किसी से किया वादा अंत में तोड़ने पर विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्य व्यवसाय की गति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के लोग जिस कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसकी शुरुआत में खराब सेहत बाधा डाल सकती है। कार्यक्षेत्र की गतिविधियां आपकी सोच के विपरीत रहेंगी। सहकर्मी आपकी अनदेखी का फायदा उठाने से नहीं चूकेंगे। आज धन संबंधी कुछ समस्याएं बनी रहेंगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज लाभ की संभावनाएं हैं। कार्यक्षेत्र में कम मेहनत से अधिक लाभ की उम्मीद है। जल्दबाजी से बचें, धन लाभ देर से सही लेकिन जरूर होगा। व्यापार में विस्तार कर सकते हैं, लेकिन नया व्यवसाय शुरू करने के लिए एक दिन और प्रतीक्षा करें। सेहत में लापरवाही से शिथिलता आ सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सही दिशा में जा रहे कार्य भी किसी की गलती से बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नुकसान की आशंका है। धन को लेकर विवाद हो सकता है। धैर्य से काम लें, अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का असहयोगी व्यवहार खटक सकता है। परिवार के सदस्य कठिन समय में आपका साथ देंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों की प्रतिष्ठा आज बढ़ेगी। थोड़ी सी प्रशंसा पाकर अहंकार आ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी चतुराई से लाभ कमाएंगे, लेकिन अशांति बनी रह सकती है। सहकर्मियों पर दबाव डालने से आपको अकेले काम करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन में हास्य का पात्र बन सकते हैं। सेहत आज कुछ बेहतर रहेगी।

कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। हालांकि सफलता को धन से जोड़कर न देखें, अन्यथा दुखी हो सकते हैं। आज आप व्यावहारिक रहेंगे, लेकिन उच्च वर्ग के लोगों के संपर्क में आने पर अभिमान जाग सकता है, जिससे संबंधों में खटास आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर अधिकारी कृपा दृष्टि रखेंगे। सेहत में थोड़ी नरमी रह सकती है।

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टिकोण से लाभदायक रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति निष्ठा रहेगी। दान-पुण्य के अवसर मिलेंगे, जिनका लाभ भविष्य में मिलेगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति दोपहर तक कठिन रहेगी, लेकिन इसके बाद कुछ लाभदायक सौदे मिल सकते हैं, जिससे खर्च निकालने लायक आय हो जाएगी।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *