• Wed. Dec 31st, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अररिया में महादेव चौक से आश्रम चौक जाने वाली रास्ते में मंदिर जा रही चिकित्सक की पत्नी के गले से बाइक सवार उचक्के चेन झपट कर हुए फरार।

ByTest User

Oct 3, 2022

पूजा सिंह, वेब डेस्क, सारस न्यूज़।

रविवार के संध्या मंदिर जा रही चिकित्सक पत्नी उषा झा के गले से सोने का चेन बाइक सवार उच्चक्को ने झपट कर फरार हो गया। घटना के बाद पास के मोहल्ले के लोगों में दहशत है। यदि ऐसी स्थिति रही तो घर की महिलाएं दुर्गा पूजा मेला भी जाने से कतरायेगी। घटना के बाद पीड़िता ने इसकी सूचना लिखित नगर थाना पुलिस को भी दिया है। घटना महादेव चौक से आश्रम चौक जाने वाली रास्ते में घटी। चेन करीब डेढ़ लाख का था। जानकारी के मुताबिक – उषा झा मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर जाने के लिए घर से विदा हुई। घर से कुछ दूर आगे ही गई थी कि पीछे से बाइक पर सवार एक युवक ने उसके गले से चेन झपट लिया और भाग निकला। घटना के बाद महिला अवाक रह गई और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *